किसी पीएम को हारी हुई टीम से मिलते नहीं देखा: पीएम मोदी के ड्रेसिंग रूम में जाने पर सहवाग
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने पर कहा है कि उन्होंने किसी पीएम को हारी हुई टीम से मिलते नहीं देखा। सहवाग ने कहा, "ऐसा बहुत कम होता है जब पीएम खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाते हैं।" बकौल सहवाग, यह बहुत अच्छा कदम था।