किसी वनडे मैच में सबसे तेज़ 7 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने हसरंगा
श्रीलंका के ऑल-राउंडर वनिंदु हसरंगा किसी वनडे मैच में सबसे तेज़ 7 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। 26-वर्षीय हसरंगा ने गुरुवार को कोलंबो में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे में 35 गेंदों में 7 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड बनाया। मैच में उनके गेंदबाज़ी आंकड़े 5.5-1-19-7 रहे जो पुरुषों के वनडे क्रिकेट इतिहास में पांचवें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े हैं।