किसी वर्ग की आबादी में वृद्धि अन्य से ज़्यादा न हो, इसको लेकर कदम उठाए जाएं: यूपी के सीएम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व जनसंख्या दिवस पर सोमवार को कहा, "जनसंख्या नियंत्रण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़ना चाहिए लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि किसी वर्ग की आबादी के बढ़ने की रफ्तार अन्य से ज़्यादा न हो इसको लेकर कदम उठाए जाएं और जनसंख्या संतुलन की स्थिति पैदा की जाए।