किसी शब्द को बैन नहीं किया गया: 'असंसदीय' शब्दों के संकलन को लेकर विवाद पर लोकसभा स्पीकर
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 'जुमलाजीवी', 'शकुनी', 'जयचंद' जैसे असंसदीय शब्दों के नए संकलन को लेकर विवाद के बीच गुरुवार को स्पष्ट किया कि संसद के दोनों सदनों में किसी शब्द को बैन नहीं किया गया। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा, "देश में भ्रम की स्थिति न रहे।" उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही से हटाए गए शब्दों का संकलन है।