किसी शो को 15 साल चलाना आसान नहीं: 'तारक मेहता...' ऑफ-एयर होने की खबरों पर असित मोदी

धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के ऑफ-एयर होने की खबरों पर शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैं दर्शकों से वादा करता हूं कि शो बंद नहीं हो रहा है। किसी कॉमेडी शो को 15 साल चलाना आसान नहीं है।" उन्होंने बताया, "मैं अपने दर्शकों का मनोरंजन करता हूं और उनसे झूठ नहीं बोलूंगा।"

Load More