किसी सफल टेस्ट रन चेज़ में 9वें नंबर पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़ बने अश्विन
रविचंद्रन अश्विन रविवार को किसी सफल टेस्ट रन चेज़ में 9वें नंबर या उसके बाद के स्थान पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़ बने। बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर टेस्ट की दूसरी पारी में 42* रन बनाने वाले अश्विन ने वेस्टइंडीज़ के विंस्टन बेंजामिन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 1988 में पाकिस्तान के खिलाफ 10वें नंबर पर 40* रन बनाए थे।