किसे पता था हमारी आज़ादी के 75 साल होने पर ब्रिटेन को भारतीय मूल का पीएम मिलेगा: चिरंजीवी
भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटिश प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर अभिनेता चिरंजीवी ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा, "किसने सोचा होगा कि जब भारत अंग्रेज़ों से आज़ादी के 75 साल का जश्न मनाएगा तब ब्रिटेन को भारतीय मूल का प्रधानमंत्री मिलेगा।" वहीं, 'हंगामा 2' फेम अभिनेत्री प्रणिता सुभाष ने कहा, "कर्नाटक के दामाद को नई पारी की शुभकामानाएं।"