किस्मत में होगा तो जीवनसाथी ज़रूर मिलेगा: तलाक के बाद दोबारा शादी करने को लेकर मनीषा कोइराला
अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने तलाक के बाद दूसरी शादी करने को लेकर कहा है, "अगर मेरी किस्मत में लिखा है तो मुझे वह (जीवनसाथी) ज़रूर मिलेगा और अगर वह नहीं है, तो भी मेरे लिए ठीक है।" गौरतलब है कि मनीषा ने 2010 में नेपाली बिज़नेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी और 2012 में उनका तलाक हो गया था।