कीपिंग के दौरान उन्होंने एक बार कहा था 'भैया चाय-समोसा चाहिए?': पंत को लेकर सूर्यकुमार
विकेटकीपिंग के दौरान ऋषभ पंत की हरकतों को लेकर बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया है कि वह हमेशा कुछ न कुछ करते रहते हैं। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के दौरान चेतेश्वर पुजारा की जगह फील्डिंग करने को लेकर उन्होंने कहा, "मैं पहली बार...सफेद कपड़े पहनकर...उतरा था...मैच में...मुश्किल समय था...तभी पंत ने अचानक कहा...'भैया चाय-समोसा चाहिए?'"