कीबोर्ड की आवाज़ सुनकर 95% सटीकता के साथ पासवर्ड चुराने में सक्षम है नया एआई टूल
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, हैकर्स एक एआई टूल की मदद से कीबोर्ड पर लोगों द्वारा टाइप किए जाने वाले पासवर्ड की टाइपिंग की आवाज़ सुनकर पासवर्ड चुरा सकते हैं। यह एआई टूल फोन कॉल द्वारा कीस्ट्रोक रिकॉर्ड कर पासवर्ड चुराने में 95% और ज़ूम पर रिकॉर्डेड कीस्ट्रोक से पासवर्ड चुराने में 93% सटीक रहा था।