कीरवानी ने ऑस्कर जीतने पर किया 'द कारपेंटर्स' का ज़िक्र; मलयाली मीडिया ने बढ़ई समझा
'नाटू नाटू' गाने के कंपोज़र एम.एम. कीरवानी ने ऑस्कर जीतने पर अमेरिकी रॉक बैंड 'द कारपेंटर्स' का ज़िक्र किया जिसके बाद कुछ मलयाली मीडिया आउटलेट्स ने इसे बढ़ई समझ लिया। उन्होंने अपनी स्पीच में कहा था, "'द कारपेंटर्स' सुनकर बड़ा हुआ...आज ऑस्कर जीत लिया।" उन्होंने इस बैंड के 'टॉप ऑफ द वर्ल्ड' गाने की धुन पर गाते हुए स्पीच दी।