कीव में अब कोई भारतीय नहीं है, यूक्रेन से निकाले गए 60% भारतीय: सरकार
विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को बताया कि युद्ध प्रभावित यूक्रेन की राजधानी कीव से सभी भारतीयों को निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार का अनुमान था कि यूक्रेन में 20,000 भारतीय हैं और उनमें से 12,000 को निकाल लिया गया है। बकौल श्रृंगला, शेष 40% में से अधिकतर खारकीव में हैं।