कुंडा के विधायक 'राजा भैया' ने खरीदी ₹4 करोड़ की रेंज रोवर, तस्वीरें आईं सामने
कुंडा (यूपी) के विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने रेंज रोवर की ऑटोबायोग्राफी मॉडल की कार खरीदी है जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार की कीमत ₹4 करोड़ से अधिक है। गाड़ी के साथ राजा भैया के बेटे की तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई है।