कुंभ की तरह गंगा सागर मेले को भी राष्ट्रीय मेले का दर्जा दे केंद्र: बंगाल की सीएम
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र से गंगा सागर मेले को राष्ट्रीय मेले का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा, "केंद्र यूपी में कुंभ मेले का पूरा खर्च उठाती है। हमें गंगा सागर मेले के लिए कुछ नहीं मिलता।" बकौल ममता, मुरीगंगा नदी पर पुल निर्माण के लिए भी वह केंद्र से फंड मांग चुकी हैं।