कुछ अलग करने के नाम पर संस्कृति से खिलवाड़ नहीं किया जाता: 'आदिपुरुष' पर सुनील लहरी
रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का रोल निभा चुके ऐक्टर सुनील लहरी ने फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इससे बहुत उम्मीदें थीं कि कुछ अलग और हटके देखने को मिलेगा लेकिन अलग करने के नाम पर अपनी संस्कृति से खिलवाड़ नहीं किया जाता।" उन्होंने कहा, "क्या रावण पुष्पक विमान के बजाय चमगादड़ पर बैठकर आएगा।"