कुछ अलग करने के लिए पागलपन ज़रूरी है: अपने पहले म्यूज़िक टूर का नाम 'पागल' रखने पर बादशाह
रैपर बादशाह ने बताया है कि उनका पहला इंडिया म्यूज़िक टूर 24 दिसंबर से शुरू होगा। उन्होंने इसका नाम 'द पागल टूर' रखने पर कहा है, "हर इंसान पागल होता है और पागलपन का पीछा कर वह कुछ हासिल कर पाता है। जीवन में कुछ अलग करने के लिए पागलपन ज़रूरी है।" बादशाह का यह टूर 18 मार्च तक चलेगा।