कुछ और हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियां हो सकती हैं: सिसोदिया की ज़मानत का विरोध करते हुए सीबीआई

दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला मामले को लेकर जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ज़मानत याचिका का सीबीआई ने विरोध किया है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मामले में कुछ और हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियां हो सकती हैं। सीबीआई ने कहा कि मामले की जांच चल रही और आरोपी (सिसोदिया) इसको नुकसान पहुंचा सकता है।

Load More