कुछ चीज़ें हमेशा पवित्र रहनी चाहिए अन्यथा हम तालिबान बन जाएंगे: आनंद महिंद्रा

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने साध्वी प्रज्ञा के 'नाथूराम गोडसे देशभक्त हैं' बयान पर तंज़ कसते हुए ट्वीट किया है, "भारत 75 वर्षों से महात्मा (गांधी) की भूमि और दुनिया के नैतिकता खो देने पर उनका मार्गदर्शक रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "कुछ चीज़ें हमेशा पवित्र रहनी चाहिए...अन्यथा हमें प्रेरित करने वाली प्रतिमाओं को नष्ट कर हम तालिबान बन जाएंगे।"

Load More