कुछ दवाओं के पत्तों पर क्यों होती है लाल रंग की पट्टी?
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ दवाओं के पत्तों पर लाल रंग की पट्टी का महत्व बताते हुए कहा है कि ऐंटीबायोटिक रेज़िस्टेंस से बचा जा सकता है। बकौल मंत्रालय, ऐंटीबायोटिक्स जैसी दवाओं के पैक पर लाल पट्टी का मतलब होता है कि डॉक्टर की सलाह के बिना उन्हें न लिया जाए और डॉक्टर की सलाह पर उनका पूरा कोर्स करना चाहिए।