कुछ नहीं कह सकता, मैं एनसीबी में नहीं: आर्यन को ड्रग्स केस में क्लीन चिट मिलने पर वानखेड़े
एनसीबी द्वारा मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन को क्लीन चिट देने पर मुंबई एनसीबी के पूर्व ज़ोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा, "मैं कुछ नहीं कह सकता...मैं एनसीबी में नहीं हूं।" वानखेडे़े की अगुआई में ही अक्टूबर-2021 में क्रूज़ पर छापेमारी की गई थी। एनसीबी ने मामले में 6,000 पन्नों का आरोप-पत्र दाखिल किया है।