कुछ भारतीय 'सपोर्ट जॉब' के लिए रूसी सेना में शामिल हुए हैं: विदेश मंत्रालय
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक रिपोर्ट में 4 भारतीयों को रूस-यूक्रेन युद्ध में लड़ने के लिए मजबूर किए जाने के दावे के बाद कहा है, "कुछ भारतीय नागरिक 'सपोर्ट जॉब' के लिए रूसी सेना में शामिल हुए हैं।" उन्होंने कहा, "हम भारतीय नागरिकों से ज़रूरी सावधानी बरतने और युद्ध से अलग रहने की अपील करते हैं।"