कुछ भी अपमानजनक नहीं कहा गया: 'बिग बैंग...' में माधुरी पर हुई टिप्पणी पर फिल्ममेकर प्रीतिश
अमेरिकन टीवी शो 'द बिग बैंग थ्योरी' के एक एपिसोड में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पर हुई 'अपमानजनक टिप्पणी' पर फिल्ममेकर प्रीतिश नंदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "सही संदर्भ में देखा जाए तो कुछ अपमानजनक नहीं कहा गया। मुझे कमेंट पसंद नहीं आया लेकिन ऐक्टर्स के फैन्स असल में इसी तरह बातें करते हैं (जैसा शो में दर्शाया गया)।"