कुछ भी परफेक्ट नहीं होता है: इलेक्टोरल बॉन्ड्स को लेकर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक तमिल चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है, "इलेक्टोरल बॉन्ड्स का शुक्रिया...अब हम फंडिंग का स्रोत जान सकते हैं...कुछ भी परफेक्ट नहीं होता है...खामियां दूर की जा सकती हैं।" उन्होंने कहा, "मैं सभी विशेषज्ञों से पूछना चाहता हूं कि...2014 से पहले कौनसी एजेंसी चुनाव में इस्तेमाल हुए धन के स्रोतों का पता लगा सकती थी।"