कुछ यूज़र्स के लिए डाउन हुआ इंस्टाग्राम, लॉग-इन व फीड रीफ्रेश करने में आ रही दिक्कत
मेटा के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम कुछ यूज़र्स के लिए डाउन हो गया है। कई यूज़र्स ने ट्विटर पर बताया कि उनका इंस्टाग्राम काम नहीं कर रहा है। कुछ यूज़र्स के मुताबिक, वे अपनी फीड रीफ्रेश नहीं कर पाए जबकि कुछ अन्य लोग लॉग-इन नहीं कर पा रहे हैं। फिलहाल, मेटा ने आउटेज पर टिप्पणी नहीं की है।