कुछ लोग न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं: सीजेआई को लिखे पत्र में 21 पूर्व जज
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के 21 पूर्व जजों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर कहा है कि कुछ लोग न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व जजों के मुताबिक, लोगों द्वारा गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं और सार्वजनिक अपमान के ज़रिए न्यायपालिका को कमज़ोर करने की कोशिश की जा रही है।