कुछ लोग सिर्फ कॉन्टैक्ट बनाने व काम के लिए अंतिम संस्कार में शामिल होते हैं: मुकेश छाबड़ा
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि कुछ लोग सिर्फ कॉन्टैक्ट बनाने व काम मांगने के सिलसिले में जाने-माने ऐक्टर्स के अंतिम संस्कार में शामिल होते हैं। मुकेश ने कहा, "लोगों को ऐक्टर बनने का इतना ज़्यादा शौक है कि वे किसी भी परिस्थिति में मौका नहीं छोड़ते हैं। मैं इसे नहीं समझ पाता हूं।"