कुछ लोगों ने शराब पी रखी थी, एक के पास अवैध हथियार था: बरेली में कार्रवाई पर प्रभाकर चौधरी
लखनऊ (यूपी) ट्रांसफर हुए बरेली एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने रविवार को बरेली में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर कहा है, "आशंका है कि 2-4 लोगों ने शराब पी रखी थी।" उन्होंने आगे कहा, "लोगों ने डीजे पीछे करके अभद्रता करनी शुरू की...एक के पास अवैध हथियार भी था। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।"