कुछ वर्षों से मैं जीवन का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहा हूं: संन्यास के सवाल पर रोहित शर्मा
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज़ जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 'जियो सिनेमा' पर अपने रिटायरमेंट प्लान से जुड़े सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "एक दिन मैं जागूंगा और महसूस करूंगा कि अब मैं ज़्यादा अच्छा नहीं हूं तो मैं सीधे संन्यास ले लूंगा लेकिन मैं पिछले कुछ वर्षों से जीवन का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहा हूं।"