कुछ समय तक कोई स्पोर्ट्स फिल्म नहीं करूंगी, भूल रही हूं कि मैं एक ऐक्टर हूं: तापसी
ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी आगामी फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' को लेकर कहा है कि शूटिंग के दौरान ऐसा समय आ गया था कि वह भूल रही थीं कि वह एक ऐक्ट्रेस हैं। तापसी ने आगे कहा, "मैं लगातार इतनी स्पोर्ट्स फिल्में करने लगी हूं...लेकिन अब मैंने फैसला किया है कि कुछ समय तक कोई स्पोर्ट्स फिल्म नहीं करूंगी।"