कुछ समय पहले ही पूनम पांडे को दूसरे स्टेज का कैंसर होने का पता चला था: मैनेजर
पूनम पांडे की मौत के बाद उनकी मैनेजर ने इंडिया टुडे से हुई बातचीत में कहा है कि ऐक्ट्रेस को कुछ दिन पहले ही दूसरे स्टेज का कैंसर होने का पता चला था। उन्होंने कहा, "वह उत्तर प्रदेश में अपने होमटाउन में थीं और अंतिम संस्कार भी शायद वहीं होगा।" मैनेजर ने बताया कि उनके पास और जानकारी नहीं है।