कुतुब मीनार को रवांडा नरसंहार की 30वीं बरसी पर किया गया रोशन
कुतुब मीनार (दिल्ली) को रविवार को रवांडा नरसंहार की 30वीं बरसी पर रवांडा के राष्ट्रीय झंडे के रंगों की रोशनी से रोशन किया गया। 1994 में हुए इस नरसंहार में 8 लाख लोगों की मौत हुई थी और यह लगभग 100 दिनों तक चला था। इस नरसंहार में तुत्सी समुदाय के लोगों की हत्या की गई थी।