कुत्तों की 23 प्रजातियों पर बैन से जुड़े केंद्र के सर्कुलर को कर्नाटक हाईकोर्ट ने किया रद्द
कर्नाटक हाईकोर्ट ने इंसानों के लिए खतरनाक कुत्तों की 23 प्रजातियों के आयात, प्रजनन और बिक्री पर रोक संंबंधी केंद्र सरकार के सर्कुलर को रद्द कर दिया है। इन प्रजातियों में पिटबुल, अमेरिकन बुलडॉग, रॉटवायलर, वुल्फ डॉग्स और मॉस्को गार्ड शामिल थे। हालांकि, हाईकोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार उचित परामर्श के बाद नया सर्कुलर जारी कर सकती है।