कुत्तों की नसबंदी पर हरियाणा के नगर निगमों में 2014-22 के बीच खर्च किए गए ₹17 करोड़
हरियाणा के 13 ज़िलों के 14 नगर निगमों में 2014-22 के बीच 1.37 लाख कुत्तों की नसबंदी पर कुल ₹17.46 करोड़ खर्च किए गए। इसमें गुरुग्राम में सर्वाधिक 42,228 कुत्तों की नसबंदी पर ₹2.87 करोड़, पंचकुला में 17,346 कुत्तों की नसबंदी पर ₹1.56 करोड़ और यमुनानगर में 16,170 कुत्तों की नसबंदी पर ₹14.25 करोड़ खर्च किए गए।