कुमार विश्वास ने अपनी सुरक्षा को लेकर 'बीजेपी के घाट पर जाने की तैयारी' टिप्पणी का दिया जवाब
कवि कुमार विश्वास ने अपनी सुरक्षा 'वाई' श्रेणी से अपग्रेड होकर 'वाई प्लस' श्रेणी की होने से जुड़ी खबर पर एक पत्रकार की 'यह बीजेपी के घाट पर जाने की तैयारी है' टिप्पणी का जवाब दिया है। पूर्व 'आप' नेता विश्वास ने कहा, "पिछले 5-साल से यही एक लाइन दोहराते रहते हो भाई। कैसे पत्रकार हो😳अब कुछ तो नया लाओ।😁🙏"