कुमारस्वामी के खिलाफ दिवाली पर चोरी की बिजली से घर रोशन करने को लेकर केस दर्ज
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ दिवाली पर चोरी की बिजली से घर रोशन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर कुमारस्वामी ने कहा कि यह उनकी नहीं बल्कि सजावट का काम करने वाले एक शख्स की गलती थी। बकौल कुमारस्वामी, शख्स ने बिजली के खंभे से सीधा कनेक्शन ले लिया था।