कुर्सी को लेकर ऑफिस में बहस होने के बाद गुरुग्राम में शख्स ने अपने सहकर्मी को मारी गोली
गुरुग्राम में एक शख्स ने अपने सहकर्मी के साथ ऑफिस में कुर्सी को लेकर बहस होने के बाद उसे कथित तौर पर गोली मार दी। अस्पताल में भर्ती पीड़ित ने आरोप लगाया कि सड़क पर चलते समय सहकर्मी ने उसे पीछे से गोली मारी थी। बकौल पीड़ित, कुर्सी को लेकर पहले भी आरोपी से उसकी बहस हुई थी।