कुलगाम में मुठभेड़ में ढेर किए गए आतंकियों में शामिल था ए कैटेगरी का आतंकी बासित डार

अधिकारियों के मुताबिक, कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों द्वारा मुठभेड़ में ढेर किए गए 3 आतंकियों में ए कैटेगरी का आतंकी बासित डार भी शामिल था। 'मोस्ट वॉन्टेड' की सूची में शामिल बासित पर ₹10 लाख का इनाम था। लश्कर समर्थित संगठन टीआरएफ का कमांडर बासित पुलिसकर्मियों और नागरिकों की हत्या के 18 से अधिक मामलों में शामिल था।

Load More