कुलदीप के 200 अंतर्राष्ट्रीय विकेट पूरे होने पर चहल ने दी बधाई, वह बोले- मुझे यह नहीं पता था
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव के 200 अंतर्राष्ट्रीय विकेट पूरे होने पर गुरुवार को उनके साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने उन्हें बधाई दी। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद दोनों की बातचीत के दौरान चहल की बधाई पर कुलदीप ने कहा, "मुझे यह नहीं पता था, आपका बहुत शुक्रिया...अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट बहुत बड़ी चीज़ है।"