लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में वापसी करते हुए कुलदीप यादव ने इकाना स्टेडियम में अपनी फिरकी से कहर बरपा दिया। कुलदीप ने अपने पहले स्पेल के दो ओवर में तीन विकेट चटकाकर मैच का रुख ही पलट दिया। कुलदीप ने मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन और केएल राहुल जैसी बड़ी मछलियों को अपने जाल में फंसाया।