कुलदीप ने कहा था कि मैं आपका 700वां टेस्ट विकेट बनने जा रहा हूं: जेम्स ऐंडरसन
इंग्लिश पेसर जेम्स ऐंडरसन ने अपने 700वें टेस्ट विकेट को लेकर कहा है, "पांचवें टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी के दौरान बल्लेबाज़ी कर रहे भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा था, मैं आपका 700वां टेस्ट विकेट बनने जा रहा हूं।" ऐंडरसन ने कहा, "कुलदीप सिर्फ इतना बताना चाह रहे थे कि उन्हें ऐसा एहसास हो रहा है।"