कुलदीप यादव ने अपने सर्वश्रेष्ठ आईपीएल गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए
दिल्ली कैपिटल्स के चाइनामैन गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने गुरुवार को केकेआर के खिलाफ 3-0-14-4 के आंकड़े दर्ज कर आईपीएल में अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। 27-वर्षीय कुलदीप ने अपनी पूर्व टीम केकेआर के खिलाफ आईपीएल 2022 के 2-मैच में 8-विकेट लिए हैं। आईपीएल में कुलदीप के पिछले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े 4-0-20-4 थे जो उन्होंने आईपीएल-2018 में दर्ज किए थे।