कुलविंदर कौर फ्रिस्किंग बूथ से बाहर आईं व कंगना को रोककर उन्हें जड़ा थप्पड़: एफआईआर
एफआईआर में दावा किया गया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक महिला जवान कुलविंदर कौर फ्रिस्किंग बूथ से बाहर आईं और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को रोककर उन्हें थप्पड़ मार दिया। गौरतलब है कि कंगना को एयरपोर्ट पर एस्कॉर्ट करने वाले सीआईएसएफ इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार शर्मा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई थी।