कुवैत के शासक शेख नवाफ के निधन के बाद भारत ने की 1 दिन के राजकीय शोक की घोषणा
कुवैत के शासक शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन के बाद भारत सरकार ने रविवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सरकार ने कहा कि इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। गौरतलब है, शेख नवाफ का शनिवार को 86-वर्ष की उम्र में निधन हो गया।