कुवैत में मारे गए बिहार के 2 लोगों के परिजन को ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता देगी राज्य सरकार
बिहार सरकार ने कुवैत आग हादसे में प्रदेश के 2 लोगों की मौत होने पर शोक जताते हुए मुआवज़े की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "संबंधित अधिकारी को मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके मूल निवास तक पहुंचाने का निर्देश दिया है। मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹2-2 लाख देने को निर्देश दिया है।"