कॉमेडियन व अभिनेत्री एमी शूमर ने बताया है कि वह शरीर में कोर्टिसल हार्मोन बढ़ने से पैदा होने वाली कंडिशन 'कुशिंग सिंड्रोम' से जूझ रही हैं। शूमर ने बताया कि अपने शो 'लाइफ ऐंड बेथ' के प्रमोशन के दौरान वह एमआरआई टेस्ट भी करवा रही थीं। इससे पहले शूमर ने बताया था कि वह एंडोमीट्रियोसिस से जूझ रही हैं।