कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण के जेल जाने तक धरना जारी रहेगा: बजरंग पूनिया
भारतीय कुश्ती संघ चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दिल्ली पुलिस के एफआईआर दर्ज करने के लिए राज़ी होने के बावजूद रेसलर्स ने प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है। रेसलर बजरंग पूनिया ने कहा, "बृजभूषण के जेल जाने तक धरना जारी रहेगा।" उन्होंने बृजभूषण को पद से हटाने की भी मांग की है।