कूड़ा फिर से गया कूड़ेदान में: नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने के बीच लालू की बेटी

जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने के बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने 'X' पर लिखा है, "कूड़ा फिर से गया कूड़ेदान में। कूड़ा मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक।" रोहिणी ने लिखा, "उसके साथ रहना बेकार है जिसकी विचारधारा गिरगिट कुमार है।" दरअसल, नीतीश ने बिहार में महागठबंधन से नाता तोड़ दिया है।

Load More