कूड़ा-कचरा बीनने वाले शख्स को बेंगलुरु में बैग में मिले ₹25 करोड़ के अमेरिकी डॉलर
बेंगलुरु (कर्नाटक) में कूड़ा-कचरा बीनने वाले एक 39-वर्षीय शख्स को रेलवे ट्रैक पर पड़े एक बैग से $30 लाख (₹25 करोड़) के अलावा यूएन की मुहर वाला एक लेटरहेड भी मिला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये नोट 'ब्लैक डॉलर स्कैम' से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने बरामद हुए डॉलर रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया को भेज दिए हैं।