कूड़े के साथ मथुरा में पीएम व सीएम की तस्वीरें ले जाता दिखा सफाईकर्मी, किया गया बर्खास्त

उत्तर प्रदेश के मथुरा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक सफाईकर्मी हाथगाड़ी में कूड़े के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें ले जाता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने इसे एक 'भूल' बताते हुए संविदा पर काम करने वाले आरोपी सफाईकर्मी बॉबी पुत्र दुलीचंद की सेवाएं समाप्त कर दी।

Load More