कूनो नैशनल पार्क में चीते 'शौर्य' की हुई मौत, कुल 10 चीतों की हो चुकी है मौत
कूनो नैशनल पार्क (मध्य प्रदेश) में नामीबिया से आए एक और चीते की मंगलवार को मौत हो गई। आधिकारिक प्रेस नोट में बताया गया कि चीते का नाम शौर्य था और वह सुबह कमज़ोर हालत में मिला था व रिवाइवल के बाद भी उसे परेशानी हो रही थी। गौरतलब है, कूनो में अबतक 10 चीतों की मौत हो चुकी है।